साइक्लिंग जोन बन गया है सिविल लाइन एरिया
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : शहर का सिविल लाइन एरिया साइक्लिंग जोन में तबदील हा गया है। तड़के
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : शहर का सिविल लाइन एरिया साइक्लिंग जोन में तबदील हा गया है। तड़के सुबह जिले में तैनात तमाम आला अधिकारियों को यहां साइक्लिंग और जॉ¨गग करते देखा जा सकता है। कभी जहां इस इलाके में सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे थे, अब वहां तमाम अधिकारियों की चहल-पहल के चलते सफाई करा दी गई है। यहां तक कि आइजी ब¨ठडा जोन मुख¨वदर ¨सह शीना के निर्देश पर इस इलाके में पुलिस विभाग की ओर से 300 पौधे भी लगाए गए हैं।
खुद भी साइक¨लग के शौकीन आइजी मुख¨वदर ¨सह शीना की पहल पर सेशन जज, एसएसपी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सिविल लाइन एरिया में सुबह साइक्लिंग की जाती है। यहां तक कि आम लोगों को भी अब इस इलाके में सुबह की सैर, साइक¨लग और जॉ¨गग करते देखा जा सकता है। इलाके में मार्निंग वॉकर्स की काफी चहल पहल हो जाने के चलते प्रशासन की ओर से तड़के साढ़े पांच बजे से लेकर सुबह पौने सात बजे तक केवल दो पहिया वाहनों को ही आवागमन की इजाजत दी जाती है। चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहता है। चार पहिया वाहनों की मूवमेंट प्रतिबंधित करने के लिए इलाके में पुलिस द्वारा नाकाबंदी अथवा बैरिके¨टंग की गई होती है। आइजी मुख¨वदर ¨सह शीना की ओर से इलाके में सफाई करवाकर पौधे लगवाने और इलाके को साइक्लिंग एवं जॉ¨गग जोन बनाने से इस क्षेत्र में चहल-पहल भी काफी बढ़ गई है और इलाका वीआइपी जोन में तबदील हो गया है।