पिता के जन्मदिन पर बच्चे ने लगाया वाटर कूलर
जहां पर बच्चे अपने मां बाप के जन्मदिन पर उनको गिफ्ट देकर खुश करते हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:27 PM (IST)
संसू, गोनियाना मंडी : जहां पर बच्चे अपने मां बाप के जन्मदिन पर उनको गिफ्ट देकर खुश करते हैं लेकिन गोनियाना कलां के बच्चे सुखमनजोत सिंह ने अपने पिता के जन्मदिन पर गांव के लिक रोड़ पर एक वाटर कूलर लगवाकर एक नई मिसाल पैदा की हैं। जगतार सिंह ने बताया कि उसके जन्मदिन पर उसके बेटे ने अपनी जेब खर्ची से बचाए हुए पैसों से और जो उनके जन्मदिन पर शगुन आया था वह सभी पैसों से उनके बेटे ने गांव के लिए एक वाटर कूलर खरीद कर गांव गोनियाना कला से चंदभान और जीदा को जाने वाली लिक रोड पर लगाया हैं जिससे यहां पर आते जाते सभी लोग इस गर्मी से बचने के लिए पानी पी सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें