मुख्यमंत्री चन्नी ने तलवंडी साबो में विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ की ग्रांट जारी की
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 8 दिसंबर को विधानसभा हलक तलवंडी साबो में कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जटाना की अगुआई में होने वाली रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे।
संवाद सूत्र, तलवंडी साबो : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 8 दिसंबर को विधानसभा हलक तलवंडी साबो में कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जटाना की अगुआई में होने वाली रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होकर इस रैली को संबोधित करना हैं परंतु उसे पहले ही मुख्यमंत्री की तरफ से 15 करोड़ की ग्रांट जारी कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से जारी 15 करोड़ की ग्रांट का स्वागत करते हुए खुशबाज सिंह जटाना ने कहा कि उनका मुख्य मकसद ही विधानसभा हलका तलवंडी साबो का विकास और हर वर्ग की खुशहाली हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विधानसभा हलका तलवंडी साबो के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए और अब इस 15 करोड़ रुपये से विधानसभा हलका तलवंडी साबो के गांवों की नुहार बदली हुई नजर आएगी। उन्होंने हलका निवासियों को 8 दिसंबर की रैली में जोर शोर से पहुंचने का आह्वान किया हैं।