आइसोलेशन सेंटर से भागने वाले आठ लोगों पर केस
कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संभाल के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड से आठ लोगों के भागने के मामले में थाना कैनाल कॉलोनी की पुलिस ने दिनेश यादव राजेश पटेल उदय राज राजू सिंह रोहित कुमार मिथुन लाल अक्षय लाल व कृष्ण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 03:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संभाल के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड से आठ लोगों के भागने के मामले में थाना कैनाल कॉलोनी की पुलिस ने दिनेश यादव, राजेश पटेल, उदय राज, राजू सिंह, रोहित कुमार, मिथुन लाल, अक्षय लाल व कृष्ण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हालांकि मरीजों के भागने के बाद एसडीएम अमरिदर सिंह टिवाणा व तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ की ओर से भी दौरा किया गया। यह मरीज आईसोलेशन वार्ड में सही प्रबंध न होने के कारण प्रदर्शन करने के बाद भागे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें