दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर केस दर्ज
महिला थाना की पुलिस ने युवती को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में ससुराल परिवार पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 10:40 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 10:40 PM (IST)
जासं, बठिडा : महिला थाना की पुलिस ने युवती को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में ससुराल परिवार पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में बरनाला जिले के भदौड़ की मनप्रीत कौर ने शिकायत में बताया कि उसको ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति चमकौर सिंह व ससुर बिकर सिंह के अलावा किरनपाल कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसकी जांच सहायक थानेदार भोला सिंह कर रहे हैं। जबकि आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें