दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो पर केस
महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत दो लोगों पर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 04:49 PM (IST)
जासं, बठिडा : महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत देकर रीना पुत्री ओम प्रकाश निवासी किला रोड बठिडा ने बताया कि उसकी शादी पटियाला के मॉडल टाउन फेस टू के रहने वाले सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसके पति व ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं उसके माता-पिता की तरफ से शादी में दिया गया दहेज का सामान भी खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर आरोपित सुनील कुमार और रत्न लाल व सीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें