दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस
दहेज की मांग करने व नहीं देने पर प्रताड़ित करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 04:18 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 04:18 PM (IST)
जासं, बठिडा : महिला थाना ने महिला से दहेज की मांग करने व नहीं देने पर प्रताड़ित करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला थाना में गणेशा बस्ती की रहने वाली रजनी रानी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका विवाह जिला फरीदकोट के रहने वाले बलविदर सिंह के साथ हुआ था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उक्त व्यक्ति उससे दहेज की मांग करने लगे। ऐसा करने से मना करने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। पिछले दिनों व्यक्ति ने उसे घर से निकाल दिया व दहेज में दिया सामान व गहने भी खुर्द-बुर्द कर दिए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें