पराली को आग लगाने पर चार किसानों पर केस
डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में दो भाइयों समेत चार किसानों पर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 05:46 PM (IST)
जासं, बठिडा : थाना रामा पुलिस ने पराली को आग लगाकर डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में दो भाइयों समेत चार किसानों पर मामला दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में किसी भी किसान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एएसआइ मक्खन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि किसान जसपाल सिंह, उसके बेटे गुरविदर सिंह, हरविदर सिंह व अन्य एक किसान इकबाल सिंह निवासी बंगी दीपा ने अपने खेतों में पराली को आग लगाकर प्रदूषण फैलाने और डीसी के आदेशों की उल्लंघना की है। पुलिस ने चारों आरोपितों पर मामला दर्ज अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें