युवाओं के साथ मारपीट करने पर पांच पर केस
महेश्वरी चौक में कुछ युवाओं द्वारा दो युवकों की पिटाई की गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 04:43 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 04:43 PM (IST)
जासं, बठिडा : महेश्वरी चौक में कुछ युवाओं द्वारा दो युवकों की पिटाई की गई। इस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं इस मामले में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बठिडा की चंदसर बस्ती के मनप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी व उसके दोस्त जसप्रीत सिंह की बिना किसी बात के मारपीट की। उन्होंने इस घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वह महेश्वरी चौक में किसी काम के लिए जा रहे थे। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर दमन व संदीप ढिल्लों के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि मामले की जांच सहायक थानेदार जगदेव सिंह कर रहे हैं। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें