Move to Jagran APP

एक किलोमीटर के दायरे में बनाएं जाएं पोलिग बूथ: ज्ञानचंद

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पोलिग बूथ एक किलोमीटर के दायरे में बनाए जाएं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:07 PM (IST)
एक किलोमीटर के दायरे में बनाएं जाएं पोलिग बूथ: ज्ञानचंद
एक किलोमीटर के दायरे में बनाएं जाएं पोलिग बूथ: ज्ञानचंद

जासं,बठिडा: समाजसेवी ज्ञानचंद बांसल ने पंजाब के चुनाव आयोग से मांग की है कि नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पोलिग बूथ एक किलोमीटर के दायरे में बनाए जाएं।

loksabha election banner

उन्होंने चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर कहा कि पोलिग बूथ काफी दूर होने के कारण बीमार बुजुर्ग व महिलाएं मतदान करने से परेहज करते हैं। वार्ड नंबर 14 के बूथ नंबर 53 में भाई मति दास नगर व इंडस्ट्रीयल एरिया की वोटे हैं। इनका पोलिग बूथ माडल टाउन फेस वन में स्थित बीडीए का दफ्तर में है। यह बूथ दोनों एरिया से ढाई से तीन किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इन क्षेत्रों का बूथ आइटीआइ में बनाया जाए। वहीं पूरे शहर के पोलिग बूथ एक किलोमीटर के घेरे में बनाए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करने के लिए पहुंच सकें। पहलवान ग्रुप का इजलास आयोजित इंप्लाइज फेडरेशन पहलवान ग्रुप का डेलिगेट इजलास आयोजित किया गया। जत्थेबंदी के प्रदेश उपप्रधान परमजीत सिंह भीखी व राजिदर सिंह रियोंद की अगुआई में मंडल चुनाव करवाया गया। सर्वसम्मति से बलविदर सिंह बराड़ को प्रधान, सुखदर्शन सिंह दातेवास को सीनियर उपप्रधान, सचिन गोयल को उपप्रधान, तरसेम सिंह अलीशेर को उपप्रधान, चूहड़ सिंह मंडेर को सचिव, दर्शन को सहायक सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया। कर्मजीत सिंह खीवा को खजांची, गुरजंट सिंह को प्रेस सचिव, भीम चहल को जत्थेबंदक सचिव बनाया गया। यहां जगसीर सिंह बरें, बलवीर सिंह बोडावाल, जगसीर जगी, गुरसेवक सिंह, बिकर सिंह, हरदेव सिंह, मेवा सिंह आदि मौजूद थे। गमदूर सिंह को बने शैलर एसोसिएशन के प्रधान रामा मंडी शैलर एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गमदूर सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान, प्रिस गर्ग को उपप्रधान तथा सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। गमदूर सिंह ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके शेर सिंह सेखू, प्रिस गर्ग, अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार पिटू ठेकेदार, अंकुश कुमार, राजेश कुमार माहेश्वरी, देवेंद्र कुमार जैन, उदय कुमार बंगी, शैंकी गर्ग आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.