आपसी भाईचारे को जागृत करना ब्राह्मण सभा का उद्देश्य
शहर के श्री दुर्गा मंदिर में ब्राह्मण परिवार मिलन समारोह का आयोजन ब्राह्मण श्री परशुराम ब्राह्मण सभा रामा द्वारा किया गया।
संसू, रामामंडी : शहर के श्री दुर्गा मंदिर में ब्राह्मण परिवार मिलन समारोह का आयोजन ब्राह्मण श्री परशुराम ब्राह्मण सभा रामा द्वारा किया गया। इसमें सर्वप्रथम गणेश पूजन की रस्म पंडित प्रयागराज शर्मा द्वारा निभाई गई एवं ज्योति प्रचंड ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित देवेंद्र शर्मा ¨चटू द्वारा की गई। इस मौके पर प्रात: दस बजे सुंदरकांड के पाठ का प्रकाश किया गया एवं साढ़े 11 बजे भोग डाला गया। इसके बाद भगवान को भोग लगाने के बाद सभी ब्राह्मण बंधुओं ने लंगर व प्रसाद ग्रहण किया। इसमें ब्राह्मण समाज की चार हस्तियों को सम्मानित किया गया। उनमें पंडित प्रयागराज शर्मा (मुख्य मेहमान) पंडित ओम प्रकाश शर्मा (वयोवृद्ध) पंडित अमरजीत शर्मा (वयोवृद्ध) एवं समाजसेवी जगदीश शर्मा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर श्री परशुराम ब्राह्मण सभा के सेक्रेटरी पंडित कैलाश चंद्र कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण परिवार मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मणों का आपस में परिचय कराना हैं। आपसी प्यार एवं भाईचारे को जागृत करना ब्राह्मण सभा का मुख्य उद्देश्य है।
सभा के प्रधान पंडित देवेंद्र शर्मा ¨चटू ने सभी ब्राह्मणों का धन्यवाद किया एवं कहा कि जो भी ब्राह्मण समाज में पिछड़े हुए हैं या जिसको कोई भी समस्या है तो ब्राह्मण सभा उसका हल जरूर निकालेगी। जो बच्चे पढ़ने में होशियार हैं और आर्थिक तंगी के कारण नहीं पढ़ सकते ब्राह्मण सभा उनकी पढ़ाई का खर्चा वहन करेगी। सभी ब्राह्मण भाइयों को आपसी प्रेम के साथ रहकर मेलजोल बढ़ाना चाहिए। अंदर से द्वेष व ईष्र्या को बाहर निकालकर समाज की सेवा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर मंडी के सभी ब्राह्मण भाई उपस्थित थे।
सुंदरकांड का पाठ करने की सेवा गोशाला मंदिर के पुजारी हीरा पाठक, दुर्गा मंदिर के पुजारी गोरा लाल शर्मा, इंद्रजीत शास्त्री जी वक्तु वालों ने की। लाल शर्मा एवं लाभ शर्मा ने भोजन आदि की व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।