सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 9वीं वार्षिक पुस्तक प्रदर्शनी लगाई
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय 9वीं वार्षिक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जासं, ब¨ठडा : पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय 9वीं वार्षिक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 49 प्रकाशकों द्वारा भारतीय व विदेशी लेखकों की 1 लाख से अधिक किताबें प्रदर्शित की गई। इसमें विश्वविद्यालय पुस्तकालय, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को विशेष छूट दी गई। उद्घाटन समारोह के दौरान कुलपति, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ) आरके कोहली ने कुलपति आदेश विश्वविद्यालय डॉ. (लेफ्टिनेंट कर्नल) जीपीआई ¨सह का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया और गणमान्य व्यक्तियों के साथ विभिन्न विषयों पर नवीनतम पुस्तकें देखने के लिए प्रदर्शनी स्थल का दौरा किया।
डॉ. ¨सह ने कहा कि यह प्रदर्शनी मिनी ग्लोबल बुक प्रदर्शनी की तरह प्रतीत होती है, जिसमें मूलभूत और अनुप्रयुक्त विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी और विधिशा सहित सभी विषयों पर किताबें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जबकि प्रो. (डॉ) आरके कोहली ने संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों को सलाह दी कि वह अपने संबंधित क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ किताबें केवल संपूर्ण सूची देखने के बाद ही खरीदें। इस अवसर पर डीन अकादमिक मामले प्रो. पी रामाराव, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. एसके बावा आदि उपस्थित थे।