Move to Jagran APP

Batala News: कबूतरों की रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष, गोली चलाने का भी है आरोप; चार घायल

Batala News बटाला के मलावे दी कोठी इलाके में देर रात कबूतरों की रंजिश को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट के घर जा कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस दौरान दोनों गुटों के एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Sat, 18 Mar 2023 01:10 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2023 01:10 PM (IST)
Batala News: कबूतरों की रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष, गोली चलाने का भी है आरोप; चार घायल
कबूतरों की रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष

बटाला, जागरण संवाददाता। बटाला के मलावे दी कोठी इलाके में देर रात कबूतरों की रंजिश को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट के घर जा कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस दौरान दोनों गुटों के एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इस दौरान हमला करने वाले गुट की तरफ से गोलियां भी चलाई, लेकिन गोली से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

कबूतरों की वजह से हुई रंजिश

सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आए दीपक वासी मलावे दी कोठी ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर पालतू कबूतर रखे हुए हैं। जबकि दूसरे गुट के संदीप सिंह ने भी अच्ली गेट के पास अपने घर में कबूतर रखे हुए हैं। कई बार कबूतर उड़ कर दूसरी जगह चले जाते हैं। जिस कारण संदीप उन्के साथ रंजिश रखता है।

शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह घर पर नहीं था। इसी को लेकर संदीप, साहिल, गोरू, दीपक और सिकंदर अपने साथ करीब 30 साथियों के साथ तेजधार हथियारों से लैस हो कर दीपक के घर पर आए और आते ही घर में महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे।

शुरू हुआ विवाद, चली गोलियां

पता चलते ही वह घर आया ही था कि आरोपितों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में राजेश और काजल भी घायल हो गए। इसी दौरान सिकंदर ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। घर पर सभी ने छुप कर अपनी जान बचाई। बाद में सभी अरोपित फरार हो गए। लेकिन इस दौरान एक आरोपित को काबू कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपितों का हिरासत में लिया

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस वारदात वाली जगह पर पहुंच गई और एक अरोपित को हिरासत में ले लिया गया। चौकी अर्बन एस्टेट प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में दोनों गुटों के चार लोग घायल हुए हैं। घायलों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.