कैंप में हुआ 70 मरीजों का चेकअप
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को समर्पित 8वां कैंप सरकारी राजिदरा कॉलेज में लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 06:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को समर्पित 8वां कैंप सरकारी राजिदरा कॉलेज में लगाया गया। कैंप में डॉ. बलजिदर सिंह ने 70 मरीजों का चेकअप किया। कैंप का उद्घाटन आल इंडिया जाट महासभा के राज्य सचिव गुरबिदर सिंह ढिल्लों ने किया।
सोसायटी ने मुख्य मेहमान डॉक्टर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान मरीजों को मुफ्त दवाएं देने के अलावा उनके लिए चाय पानी की सेवा का भी प्रबंध किया गया। इस मौके पर टहल सिंह बराड़, इंद्रपाल सिंह भुल्लर, पूर्ण सिंह मक्कड़, गुरदर्शन सिंह, सुखराज सिंह, रजिदर सिंह, संजय कुमार, राजवंत सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें