ब्लॉक स्तरीय यूथ पार्लियामेंट करवाई
शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स और समाज भलाई क्लब कल्याण मलका ने ब्लॉक स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम करवाया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 12:53 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 12:53 AM (IST)
संसू, नथाना : शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स और समाज भलाई क्लब कल्याण मलका ने नेहरू युवा केंद्र बठिडा के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम करवाया। इस दौरान अलग-अलग प्रवक्ताओं ने नशे का प्रकोप बढ़ने के कारणों, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और आज के समय की सामाजिक चुनौतियों के बारे मे चर्चा की। मुख्य प्रवक्ता सुखविदर सिंह सुक्खा ने सामाजिक कुरीतियों पर विचार रखे। विशेष तौर से पहुंचे हवाई फौज से सेवानिवृत्त अधिकारी विशेष दीप सिंह ने नौजवानों को सख्त मेहनत करते हुए फौज में भर्ती होने के लिए सिखलाई की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें