Move to Jagran APP

रामा भाजपा मंडल भंग करने के बाद प्रधान विजयपाल ने दिया इस्तीफा

मंडल रामा प्रधान विजयपाल ने भी किसानों के समर्थन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 09:53 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:53 PM (IST)
रामा भाजपा मंडल भंग करने के बाद प्रधान विजयपाल ने दिया इस्तीफा
रामा भाजपा मंडल भंग करने के बाद प्रधान विजयपाल ने दिया इस्तीफा

संवाद सूत्र, रामां मंडी: भाजपा जिला देहाती अध्यक्ष भारत भूषण की ओर से रविवार को भाजपा मंडल रामा को भंग करने के बाद सोमवार को मंडल रामा प्रधान विजयपाल ने भी किसानों के समर्थन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं। वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं।

loksabha election banner

सूत्रों के मुताबिक पिछले कई दिन से मंडल प्रधान की ओर से पार्टी को अलविदा कहने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिला प्रधान ने कहा कि मंडल के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंडल को भंग किया गया है। कुछ ही दिन में नई कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। पार्टी द्वारा निकाय चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। 30 जनवरी से पहले पहले स्थिति साफ कर जाएगी। शिअद ने जारी की मेहराज के प्रत्याशियों की सूची शिअद किसान विग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के पैतृक नगर मेहराज में 14 फरवरी को होने वाले नगर पंचायत चुनाव के लिए शिअद प्रत्याशियों की सूची जारी की। पार्टी सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मलूका ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में काबिज होने के चार वर्ष बाद भी खुद मुख्यमंत्री के पैतृक नगर के लोग विकास की राह ताक रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने पिछले चार वर्ष में मेहराज में कोई विकास कार्य नहीं करवाए। सड़कों का बुरा हाल है। सीवरेज जाम होने से गंदा पानी जमा है। इसका खमियाजा कांग्रेस को नगर पंचायत तथा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। प्रत्याशियों की सूची

वार्ड प्रत्याशी

वार्ड 1 बलदीप कौर

वार्ड 2 गुरमेल सिंह

वार्ड 3 बलविदर सिंह

वार्ड 4 निर्मल सिंह

वार्ड 5 रणजीत कौर

वार्ड 6 सतनाम सिंह

वार्ड 7 रेणू रानी

वार्ड 8 बलवीर सिंह

वार्ड 9 जसविदर कौर

वार्ड 10 परमजीत कौर

वार्ड 11 सुखदेव कौर

वार्ड 12 गुरचेत सिंह

वार्ड 13 जसवीर कौर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.