भाजपा नेताओं ने उपवास रख कांग्रेस के खिलाफ जताया रोष
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा न चलने देने के रोष स्वरूप भ
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा
कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा न चलने देने के रोष स्वरूप भाजपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वीरवार को कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के नजदीक डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में धरना देकर उपवास रखा। सुबह 11 बजे से पांच बजे तक कांग्रेस के खिलाफ किए गए इस रोष प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस को खूब कोसा। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा न चलने देने से जहां लोगों के हित के 64 बिल पास नहीं होने दिए, वहीं पैसे और समय की बर्बादी भी की है। वर्ष 2014 में भाजपा की हुई जीत कांग्रेस व उसकी समर्थक पार्टियों को अभी तक हजम नहीं हो रही है। जिसके चलते वह लोकसभा या राज्यसभा में किसी मुद्दे या बिल पर चर्चा करने की बजाय शोर-शराबा करके काम को प्रभावित कर रहे हैं। इससे देश का काफी नुकसान हुआ है। भाजपा ने वीरवार को देशव्यापी धरना देकर लोगों को कांग्रेस व उसकी समर्थक पार्टियों का चेहरा बेनकाब कर रही है। धरने के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सरीन, जिला प्रधान दियाल ¨सह सोढ़ी, नगर निगम के वरिष्ठ डिप्टी मेयर तरसेम गोयल, सूरज छाबड़ा, मक्खन ¨जदल, मोहन लाल गर्ग, अशोक भारती, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी, जिला मानसा के अध्यक्ष सतीश कुमार आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पार्षद पंकज अरोड़ा, पार्षद अंजना रानी, व¨रदर शर्मा, अशोक बालियांवाली, गुरजीत मान, जसवंत ¨सह, सुनील ¨सगला, राजेश नोनी, गुलजार ¨सह, पवन कुमार जैन, राकेश जैन, प्रितपाल ¨सह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पर¨मदर कौर, मोहित गुप्ता आदि भी मौजूद थे। धरने में शिअद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सरूप चंद ¨सगला भी विशेष तौर पर शामिल हुए।