बैठक में स्व. सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी की मीटिग पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरबिद्र सिंह भगता के नेतृत्व में आयोजित की गई।
संस, रामपुरा फूल : भारतीय जनता पार्टी की मीटिग पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरबिद्र सिंह भगता के नेतृत्व में आयोजित की गई। मीटिग की शुरुआत पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गुरबिद्र भगता ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुछेद 370 तथा 35ए समाप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए इसे एतिहासिक फैसला बताया।
भगता ने बताया कि पार्टी द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान के तहत भाजपा जिला बठिडा (शहरी) तथा ग्रामीण का संयुक्त समागम 11 अगस्त को जीत पैलेस बठिडा में करवाया जाण्गा। इसमें पार्टी के पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक विशोष तौर पर शामिल होंगे। भगता ने कहा कि समागम में जिला बठिडा ग्रामीण से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मीटिग में पार्टी के जिला महासचिव विवेक गर्ग, मंडल महासचिव सुभाष गोयल, भारत भूषण जैन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनजोत कौर, लछमण दास गोयल, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, संजय कुमार तथा पुनीत गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप