Move to Jagran APP

युवाओं को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा व महासचिव बठिडा प्रवास पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:33 PM (IST)
युवाओं को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया
युवाओं को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया

जासं, बठिडा : देश भर में चल रहे सदस्यता पर्व अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा व महासचिव बठिडा प्रवास पर पहुंचे। जहां युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उक्त पदाधिकारियों सहित पंजाब के महामंत्री व सदस्यता प्रमुख दयाल सोढ़ी भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत करते हुए जिला टीम की ओर से आए हुए मेहमानों का स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा के जिला प्रधान विनोद बंसल, भाजयुमो के प्रधान अशुतोष तिवाड़ी व महामंत्री संदीप अग्रवाल, रवि मौर्य द्वारा प्रदेश अध्य्क्ष व महामंत्री का स्वागत किया।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं में प्रदेश महासचिव विनय महाजन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजयुमो द्वारा नौजवानों को भाजपा से जोड़ा जा रहा है। भाजयुमो की ओर से मंडल स्तर पर जाकर लोगों को भाजपा की विकास नीतियों से अवगत करवा कर लोगों को जोड़ा जाएगा। पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा कि देश का युवा देश का भविष्य है, लोग युवाओं से देश मे अच्छे बदलाव की कामना रखते है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी युवाओ से सीधा संवाद करके उन्हें अच्छे लक्ष्य के लिए प्रेरित करते है। ताकि देश का अच्छा विकास हो सके। भाजपा के प्रांत मंत्री दयाल सोढ़ी ने युवा मोर्चा को आह्वान करते हुए सदस्यता ग्रहण करवाने की विधि समझाते हुए सभी को हर गली मोहल्ले में जाकर लोगों को जोड़ने का संकल्प दिलवाया। सोढ़ी ने बताया कि अभी तक लाखो की संख्या में पंजाब में लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर ली है जिसके बाद सभी को वातावरण बचाने का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया व नए सदस्यों को पार्टी सिरोपा देकर जोड़ा गया।

इस मौके पर महामंत्री अशोक बलियावाली, गुरजीत मान, मंडल प्रधान वरिदर शर्मा, युवा मोर्चा के महामंत्री रवि मौर्य, मुनीश मित्तल, कमल सिगला, गगन गोयल, रोहित, प्रिस, शमसेर सिंह, हरमीत रिकू, सुनील शर्मा, साहिल सेतिया आदि उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.