Move to Jagran APP

भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

बठिडा शहरी के केंद्रीय मंडल की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 05:39 PM (IST)
भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक
भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

जागरण संवाददाता, बठिडा : भारतीय जनता पार्टी बठिडा शहरी के केंद्रीय मंडल की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पंजाब ट्रेनिग सेल के इंचार्ज मोहन लाल गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक भारती व मोहित गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में पिछले छह जुलाई से चल रहे सदस्यता पर्व के तहत लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने के बारे में विचार हुआ। इस बैठक में पार्टी के निर्देश अनुसार हर बूथ पर  भाजपा के हर कार्यकर्ता को विस्तार से जिम्मेवारी दी गई। इसमें हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को कम से कम 100 मेंबर बनाने का लक्ष्य दिया गया।  जो घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के सदस्य बनाएंगे। इस बैठक में मोहित गुप्ता ने अपनी 25 मेंबरों की लिस्ट मंडल अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा को सौंपी। 

loksabha election banner

इस बैठक में जिला महामंत्री अशोक बलियांवाली, जिला उपाध्यक्ष सोनिया ओबरॉय, दलजीत रोमाणा, मनीष शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मंडल के महामंत्री व मंडल के सदस्य अभियान के इंचार्ज अनिल गर्ग, विजय शर्मा, हरप्रीत सिंह, सतीश सीरिया, पनिश कटिया, भूषण मित्तल, नीरज गर्ग, चिमन सोनी आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.