भाजपा ने नेताओं ने बिंट्टू पर केस दर्ज करने की मांग
एक शिष्टमंडल ने शनिवार को एसएसपी मानसा सुरिदर लांबा से भेंट वार्ता की व उनको ज्ञापन दिया।
जासं, मानसा : कांग्रेस नेता रवनीत बिट्टू के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग को लेकर जिला भाजपा नेताओं का एक शिष्टमंडल ने शनिवार को एसएसपी मानसा सुरिदर लांबा से भेंट वार्ता की व उनको ज्ञापन दिया।
भाजपा के जिला मीडिया इंचार्ज हरदेव सिंह ऊभा ने बताया कि भाजपा के सूबा प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुआ हमला एक राजनीतिक साजिश है, जिसे एक योजनाबद्ध तरीके से किया गया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बात रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान ने सही सिद्ध कर दी है, जिसमें बिट्टू ने कहा कि हमला उन्होंने करवाया है।
भाजपा नेता सूरज छाबड़ा, जिला सचिव समीर छाबड़ा, जिला महा सचिव माधो मुरारी शर्मा, एडवोकेट अरनीश और सुनील शर्मा समेत भाजपा की लीडरशिप ने मांग की कि उक्त नेता रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ताकि प्रदेश मेंअमन कानून की स्थिति बनी रहे।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने दोष लगाया कि कांग्रेस पार्टी पंजाब का माहौल खराब करने की ताक में है, मगर भाजपा उसे सफल नहीं होने देगी, क्योंकि सूबे की जनता कांग्रेस की चालों से भली भांति जानती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को निवेदन किया कि कांग्रेसी नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर पर्चा दर्ज किया जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। भाजपा नेताओं की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।