भाजपा ने भी नगर निगम चुनाव को लेकर शुरू किया बैठकों का सिलसिला
नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं।
जागरण संवाददाता, बठिडा
नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। बीते मंगलवार की शाम को भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिटा की अगुआई में जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कमेटी के सदस्यों के अलावा मंडल प्रधान भी मौजूद थे। इस दौरान जिला प्रधान ने मंडल अध्यक्षों से अपने अधीन आने वाले विभिन्न वार्डों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी मंडल प्रधानों से विभिन्न वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की सूचियां बनाने को कहा। इसके साथ ही इन वार्डों में अन्य संभावित उम्मीदवारों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने सभी वार्डों में बैठकें शुरू करने का भी निर्देश दिया, ताकि वहां पर चुनावी माहौल बनाया जा सके और भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी चुनाव के लिए उत्साहित किया जा सके।
जिला प्रधान विनोद बिटा ने कहा कि भाजपा बठिडा निगम के अंतर्गत सभी 50 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और पूरे जोर शोर के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। जल्दी ही इलेक्शन कमेटी की घोषणा भी कर दी जाएगी। इलेक्शन कमेटी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी तय की जा रही है। बैठक में मौजूदा समय में चल रहे किसान आंदोलन पर चिता जाहिर की गई और केंद्र सरकार से इस मसले का हल जल्द से जल्द करने की अपील की गई। ताकि ठंड के इस मौसम में आंदोलन में शामिल महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को कोई परेशानी न उठानी पड़े । बैठक में जिला महामंत्री उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश नोनी, जिला सचिव वरिदर शर्मा, बबीता गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव आशुतोष तिवाड़ी, पूर्वी मण्डल के प्रधान नरेश मेहता, पश्चिमी मण्डल के प्रधान जयंत शर्मा, दक्षिण मण्डल के प्रधान सुखबीर चौधरी, युवा मोर्चा के जिला प्रधान संदीप अग्रवाल, एससी मोर्चा के जिला प्रधान बूटा सिंह आदि भी उपस्थित थे।
---
सुभाष चंद्र