Move to Jagran APP

भाजपा ने मौड़ मंडी से दयाल सोढ़ी को चुनाव मैदान में उतारा

भाजपा ने मौड़ मंडी विधानसभा हलके से भाजपा के प्रदेश सचिव दयाल दास सोढ़ी को टिकट देकर प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:06 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 04:06 AM (IST)
भाजपा ने मौड़ मंडी से दयाल सोढ़ी को चुनाव मैदान में उतारा
भाजपा ने मौड़ मंडी से दयाल सोढ़ी को चुनाव मैदान में उतारा

जागरण संवाददाता मौड़ मंडी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौड़ मंडी विधानसभा हलके से भाजपा के प्रदेश सचिव दयाल दास सोढ़ी को टिकट देकर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब उनका मुकाबला शिअद के जगमीत सिंह बराड़, कांग्रेस की डा.मनोज बाला बंसल, आप के सुखबीर माइसरखाना व संयुक्त मोर्चा के लक्खा सिधाना के साथ होगा। सोढ़ी ने टिकट मिलने पर भाजपा हाइकमान का धन्यवाद किया और कहा कि मौड़ मंडी की सीट जीत कर भाजपा की झोली में डालूंगा।

loksabha election banner

एमए बीएड की शिक्षा प्राप्त दयाल दास सोढ़ी को यूथ एक्टिविटीज में नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। इंटर स्टेट कबड्डी खिलाड़ी रहे दयाल सोढ़ी साहसिक गतिविधियों में काफी एक्टिव रहे हैं और अंतर राज्य कल्चरल व यूथ एक्टिविटीज भी करते रहे हैं। लंबा समय नेहरू युवा केंद्र बठिडा से जुड़े रहे हैं और क्षेत्रीय सभा बठिडा के महासचिव हैं। 1996 से भाजपा के एक्टिव मेंबर हैं सोढ़ी दयाल दास सोढ़ी 1996 से भाजपा के एक्टिव मेंबर हैं। 1999 से लेकर 2002 तक नथाना मंडल के प्रधान रह चुके हैं। 2002 से 2006 तक भाजयुमो के बठिडा के जिला प्रधान रहे और 2007 से 2013 तक भाजपा के जिला देहाती प्रधान रहे। इसके साथ ही इसी समय के दौरान प्लानिग बोर्ड बठिडा के सदस्य भी रह चुके हैं। 2013 से 2016 तक भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और मानसा जिले के प्रभारी रहे। 2013 से लेकर 2015 तक पनबस के निदेशक रहे। 2016 से 2017 तक बठिडा नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन रहे। 2017 से 2018 तक भाजपा बठिडा के जिला शहरी प्रधान भी रहे। 2018 से अब तक पीएसी के सदस्य हैं। 2020 से 2021 तक भाजपा के प्रदेश उप प्रधान रहे। 2021 से लेकर अब तक भाजपा के प्रदेश सचिव हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.