पुलिस ने दस वर्षीय बालिका व भाभी से की मारपीट
लापता नाबालिग लड़की के मामले में बेअंत नगर में बीते शुक्रवार की रात को पुलिस कर्मियों ने आरोपित परिवार के घर में एक दस वर्षीय बालिका तथा उसकी भाभी के साथ मारपीट की।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : लापता नाबालिग लड़की के मामले में बेअंत नगर में बीते शुक्रवार की रात को पुलिस कर्मियों ने आरोपित परिवार के घर में एक दस वर्षीय बालिका तथा उसकी भाभी के साथ मारपीट की। जब पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार हुआ। पुलिस की मारपीट का शिकार लड़की एवं उसकी भाभी को जिला सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। लोगों की शिकायत पर एसएसपी डॉ. नानक ¨सह ने मामले की डीएसपी को पड़ताल के आदेश दे दिए हैं। डीएसपी करनशेर ¨सह ने लोगों से बातचीत कर पड़ताल शुरू कर दी है।
पड़ोसी नंद लाल ने बताया कि बेअंत नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी लड़की के लापता होने की थाना सिविल लाइन पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में इसी नगर के निवासी सन्नी कुमार तथा उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ लड़की को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज किया है। इस पर थाना सिविल लाइन के एक एएसआइ तथा अन्य पुलिसकर्मी बीते शुक्रवार की रात को उनके घर पहुंच गए। पुलिस ने सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ही पुलिस ने सन्नी की भाभी सुमन तथा उसकी दस वर्षीय बहन सुनीता से मारपीट भी की। नंद लाल के अनुसार पुलिस जब इन दोनों की मारपीट कर रही थी तो उसकी पत्नी चंपा रानी वहां पहुंच गई और उसने मारपीट न करने के लिए कहा। लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस घटना के बाद लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद पुलिस कर्मी वहां से चले गए। मारपीट का शिकार ननद-भाभी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। नंद लाल के अनुसार बिना महिला पुलिस कर्मियों के इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने एसएसपी को शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर डीएसपी करनशेर ¨सह ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
उधर, शिअद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सरूप चंद ¨सगला ने मारपीट का शिकार महिलाओं का हाल चाल जाना और साथ ही मोहल्ले में घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की इस धक्केशाही की कड़ी ¨नदा करते हुए एसएसपी से भी बात की और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।