विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में फिर बनी देवदूत बनी PCR टीम, नहर किनारे रोते मिले बच्चे को मां से मिलाया

By Sahil Garg Edited By: Hema Devi
Published: Tue, 29 Sep 2026 02:16 PM (IST)

बठिंडा में नहर किनारे रोते हुए मिले पांच वर्षीय बच्चे गणेश को पीसीआर टीम ईको-7 ने उसकी मां सुनीता रानी ...और पढ़ें

बठिंडा में पीसीआर टीम ने 5 साल के बच्चे को मां से मिलवाया।

बठिंडा में पीसीआर टीम ने 5 साल के बच्चे को मां से मिलवाया।

HighLights

  1. पीसीआर टीम को नहर किनारे रोता हुआ बच्चा मिला

  2. पांच वर्षीय गणेश को उसकी मां सुनीता रानी से मिलाया गया

  3. बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने पुलिस का आभार जताया

जागरण संवाददाता, बठिंडा। नहर में गिरे बच्चों की तलाश के दौरान सोमवार को पीसीआर ईको-7 टीम को नहर की पटरी के पास करीब पांच वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला।

बच्चा काफी देर से नहर की ओर जाता हुआ जोर-जोर से रो रहा था। पीसीआर टीम ने उसे अपने पास बैठाकर उसका नाम और पता पूछा। बच्चे ने अपना नाम गणेश बताया, लेकिन वह सही पता नहीं बता पा रहा था।

पीसीआर टीम ने परसराम नगर की वार्ड प्रधान किरण मिश्रा से संपर्क कर बच्चे के घर का पता लगवाया। इसके बाद बच्चे को परसराम नगर की गली नंबर 35/3 में उसकी मां सुनीता रानी के हवाले कर दिया गया।

बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा सुबह से ही लापता था और वह उसकी तलाश कर रही थी। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर उसने पीसीआर ईको-7 टीम और एसएसपी बठिंडा का आभार जताया।

बच्चे को उसकी मां तक पहुंचाने वाली टीम में एएसआई राजिंदर सिंह 802/बीटीआई और सीनियर कांस्टेबल अमनदीप कौर 465/बीटीआई शामिल थे।

यह भी पढ़ें- LPU हिंसा के पीछे किसकी साजिश? DSP मेजर सिंह के वीडियो में खुलासा; पंजाब पुलिस ने बताया फर्जी