विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bathinda: मिठाई फैक्‍टरी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला; मालिक पर होगी कानूनी कार्रवाई

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 23 Jul 2023 04:54 PM (IST)

Bathinda News एक मिठाई बनाने वाली फैक्टरी में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की चपेट आने से ...और पढ़ें

मिठाई फैक्‍टरी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला; मालिक पर होगी कानूनी कार्रवाई
मिठाई फैक्‍टरी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला; मालिक पर होगी कानूनी कार्रवाई

बठिंडा, जागरण संवाददाता। शहर के बल्ला रामनगर की गली नंबर 10/22 में स्थित एक मिठाई बनाने वाली फैक्टरी में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की चपेट आने से फैक्टरी में पड़ा एक घरेलू गैस सिलेंडर फट गया और आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में लिया गया। फैक्टरी से आग का धुंआ निकलता देख मोहल्ले के लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत दमकल विभाग और समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी को दी।

दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग

दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, जबकि मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए फैक्टरी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि अंदर पड़े गैंस सिलेंडर भी बाहर निकाले गए, ताकि वह भी आग की चपेट में ना आ सके। दमकल विभाग की टीम ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा

हालांकि, आग लगने के चलते फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि सिलेंडर फटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना थर्मल पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा, लेकिन फैक्टरी में मौजूद घरेलू गैंस सिलेंडरों को देखते हुए फैक्टरी मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।

वहीं मोहला निवासियों ने रिहायशी एरिया में चल रही फैक्टरी का विरोध किया और जिला प्रशासन से उक्त फैक्टरी को इलाके से बाहर शिफ्ट करवाने की मांग उठाई।

फैक्टरी में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई

जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय बल्ला रामनगर की गली नंबर 10/22 में स्थित एक मिठाई बनाने वाली फैक्टरी में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। नियम व कायदों को ताक पर रखकर रिहायशी इलाके में चल रही इस फैक्ट्री में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर व्यवसायिक काम किया जा रहा था।

स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करने व फायर बिग्रेड की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने व आग को समय रहते काबू करने के चलते ज्यादा जाली व माली नुकसान होने से बच गया।

फैक्ट्री में फंसे करीब पांच लोगों को बाहर निकाला

इस दौरान लोगों ने फैक्ट्री में फंसे करीब पांच लोगों को बाहर निकाला व मामले की जानकारी प्रशासन व फायर बिग्रेड को दी। इलाका निवासी वरिंदर सिंह उर्फ विक्की ने मौके पर भयानक आग लगने की सूचना मिलते ही अंदर दाखिल हुए व पांच मजदूरों व कारिगरों को बाहर निकालने के बाद अंदर रखे करीब पांच गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला जिससे अन्य सिलेंडर फटने से बच गए व बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

मोहल्ला निवासी विक्की ने बताया जैसे उन्होंने अंदर कुछ लोगों के होने की आवाजें सुनी तो वह अपने साथियों से मिलकर अंदर गए और मजदूरों को बाहर निकाला।

आग लगने से काफी सामान जलकर हुआ राख

आग लगने से अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। मौके पर करीब एक दर्जन के करीब घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए गए है। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने आग को काबू पाने के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने भी मौके पर पहुंचे।

वहीं राहत कार्यों को गति देने नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि आग लगने के बाद फैक्ट्री का मालिक मौके पर नहीं पहुंचा।

घरेलू सिलेंडरों का बड़ी तादाद में इस्तेमाल किया जा रहा

इसमें पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का सामान आसपास के लोगों के घरों में जाकर गिरे, जबकि अंदर रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री नियमों के विपरीत रिहायशी इलाके में बनी हुई थी। यहां व्यवसायिक काम में घरेलू सिलेंडरों का बड़ी तादाद में इस्तेमाल किया जा रहा था। थाना थर्मल पुलिस के एसएचओ हरजोत सिंह ने कहा जांच के बाद आरोपी फैक्ट्री संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

मोहल्‍ले के लोगों ने इस बात पर जताया रोष

गली में रहने वाले लोगों का कहना था कि अगर समय पर अंदर पड़े गैस सिलेंडरों को बाहर नहीं निकाला जाता, तो बहुत बड़ी तबाही हो सकती थी। मोहल्ले के लोगों ने इस बात पर रोष जताया है कि रिहायशी एरिया में चल रहे इस फैक्टरी के कारण आसपास के घरों को नुकसान हो सकता था। फैक्टरी के संचालक की पहचान दीपक कुमार के तौर पर हुई है, लेकिन संचालक आग बुझने तक भी नहीं पहुंचा था।

हालांकि, पुलिस फैक्टरी के मालिक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन काफी देर तक नहीं पहुंचे। सिलेंडर फटने के बाद लगी आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर काम कर रहे 4-5 कारीगरों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठे होकर मजदूरों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।