अनाथ आश्रम के बच्चों को साइकिल बांटे
श्री अनंत अनाथ आश्रम में साइकिलिग ग्रुप के मेंबर प्रदीप अरोड़ा ने अपने पुत्र प्रनीत अरोड़ा का जन्मदिवस मनाया।
जागरण संवाददाता, बठिडा : श्री अनंत अनाथ आश्रम नथाना में रह रहे बच्चों के साथ बठिडा साइकिलिग ग्रुप के मेंबर प्रदीप अरोड़ा ने अपने पुत्र प्रनीत अरोड़ा का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान जन्मदिवस की खुशी में बच्चों की हौसला अफजाई करने व साइकल चलाने के लिए प्रेरित करते हुए 3 नए साइकल दिए गए। वहीं बठिडा साइकिलिग ग्रुप के मेंबर प्रीत बराड़ ने इस काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि महंगे होटलों में पार्टियां करके समाज में अपना बिना मतलब का दिखावा करने की जगह साधारण जगह व जरूरतमंदों के साथ जन्मदिन मनाना चाहिए। प्रदीप अरोड़ा ने कहा कि आश्रम के बच्चों के साथ जन्मदिवस मना कर उनके मन को बहुत सुकून मिला है। इस दौरान बठिडा साइकिलिग ग्रुप के मेंबर सरबजीत कौर, संगीता सोढ़ी, नरेंद्र सिंह, नवनीत सिगला के अलावा प्रबंधक चेयरमैन किशन कुमार बंसल भी मौजूद थे।