Move to Jagran APP

310 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा शहर में नशे की सप्लाई करने वाले तस्कर गिरोह के दो सदस्यों क

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 04:33 PM (IST)
310 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार
310 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा

loksabha election banner

शहर में नशे की सप्लाई करने वाले तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस की सीआइए-1 टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में एक नाइजीरियन नागरिक भी है। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मामला दर्ज करके वीरवार अदालत में पेश किया गया। जहां से चार दिन का रिमांड हासिल करने के बाद पूछताछ की जा रही है।

एसपी क्राइम स्वर्ण ¨सह खन्ना ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान नई दिल्ली द्वारका के सूरजमल विहाल वासी नाइजीरियन माइकल चुकवॉडी उर्फ ¨ब्रक व ब¨ठडा की कृष्णा कॉलोनी निवासी गुरमीत ¨सह उर्फ निक्का के रूप में हुई। गुरमीत ¨सह का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस पुलिस टीम ने दोनों को उत्तम नगर इलाके से 8-9 नवंबर की मध्यरात्रि उस समय काबू किया, जब वह हेरोइन का लेन देन कर रहे थे। ¨ब्रक के कब्जे से 260 ग्राम तथा निक्का के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

¨ब्रक ने बताया कि 2013 में वो कपड़े का कारोबार करने भारत आया था। नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक साल उसने कपड़े का काम भी किया। इस दौरान उसकी मुलाकात नाइजीरियन नागरिक शाइन से हुई। जो तिलक नगर में रहते हुए नशे का कारोबार कर रहा था। ¨ब्रक ने उसके साथ मिल कर नशे का काम शुरू कर दिया। वो शाइन से हेरोइन लेकर आगे बेच देता। शाइन उसे 100 ग्राम हेरोइन बेचने के बदले में दस हजार रुपये देता था।

करीब छह महीने पहले शाइन ने ही उसकी मुलाकात निक्का के साथ कराई थी। ¨ब्रक उसे 1500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन देने लगा। निक्का महीने में दो बार उसके पास जाता और हर बार 100 ग्राम हेरोइन लेकर आता था। दसवीं पास शादीशुदा निक्का ने बताया कि पहले वो मजदूरी का काम करता था। करीब छह महीने पहले माहणा नाम के आदमी ने उसकी शाइन से जान पहचान कराई। माहणा इन दिनों जेल में बंद है। निक्का शाइन से हेरोइन लाकर यहां 2500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचने लगा।

बता दें कि इससे पहले भी ब¨ठडा पुलिस हेरोइन तस्करी के आरोप में दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। एसपी खन्ना ने बताया कि रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि दिल्ली में हेरोइन कौन उपलब्ध कराता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.