वातावरण को बचाने का संदेश दिया
एनएसएस विग की लड़कियों की ओर से भुच्चो मंडी के नजदीक गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 07:17 PM (IST)
संस, भुच्चो मंडी : शिवालिक गर्ल्स कालेज की एनएसएस विग की लड़कियों की ओर से भुच्चो मंडी के नजदीक गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने किसानों को अपील की है कि वातावरण को दूषित न होने दे और पराली को आग न लगाई जाए क्योंकि इससे वातावरण दूषित होता हैं साथ ही जमीन की उपजाऊ शक्ति भी नष्ट होती हैं। इस मौके प्रिसीपल जतिदर कौर ने बताया कि लड़कियों की ओर से नजदीकी गांव करतापुर थांदे, चक्क बख्तू, चक्क राम सिंह वाला, चक्क फतेह सिंह वाला, भाई हरजोगिदर नगर और तुंगवाली में यह जागरुक रैली निकाली गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें