अतुल गोयल बने भाजपा सोशल मीडिया आइटी विग के प्रांतीय सह इंचार्ज
अतुल गोयल को पार्टी के सोशल मीडिया आइटी विग का प्रांतीय सह इंचार्ज नियुक्त किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 10:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 10:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल
भाजपा जिला बठिडा (ग्रामीण) के उपाध्यक्ष अतुल गोयल को पार्टी के सोशल मीडिया आइटी विग का प्रांतीय सह इंचार्ज नियुक्त किया गया। अपनी नियुक्ति पर पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, महासचिव मालविद्र सिंह कंग, जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा, तथा सोशल मीडिया एवं आईटी विग के प्रदेश इंचार्ज राकेश गोयल का धन्यवाद करते हुए अतुल गोयल ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी तनदेही के साथ निभाने का विश्वास दिलाया। अतुल गोयल वर्ष 2013 से जिला सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें