यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आसरा ने गोवंश के लिए 2005 किलो हरा चारा भेजा
गांव हररायेपुर में स्थित सरकारी गोशाला में गोवंश के लिए हरा चारा भेजा।

जासं,बठिडा: गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी द्वारा गांव हररायेपुर में स्थित सरकारी गोशाला में गोवंश के लिए पंडित जेठूराम हलवाई की ओर से 2005 किलो हरे-चारे की ट्राली और सबोध कुमार एवं कृष्णा रानी की तरफ से 40 किलो गुड़ भेजा गया। इस दौरान सभी लोगों ने अपने हाथों से गोवंश को हरा-चारा व गुड़ खिलाया और उनकी सेवा की। संस्था के संस्थापक रमेश मेहता,लाली सिंह, सरताज सिंह ने दानी परिवारों का धन्यवाद किया। सिरकी बाजार स्थित श्री गोशाला में मनाई गोपाष्टमी श्री गोशाला सिरकी बाजार बठिडा में गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में गो नवरात्रे उत्सव का आयोजन पांच नवंबर से किया जा रहा है। इस समागम का 13 नवंबर को विधिवत समापन होगा। गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में वीरवार को गोशाला में विशेष समागम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के समूह गोभक्तों के साथ विभिन्न राजनीतिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
समागम में पंजाब गो सवा कमीशन के चेयरमैन सचिन शर्मा, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तरी इंचार्ज व कांग्रेस नेता जयजीत सिंह जौहल, मेयर रमन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर अशोक कुमार प्रधान, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल, जिला योजना व विकास बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट राजन गर्ग, डिप्टी कमिश्नर अरविदरपाल सिंह संधू, एसएसपी अजय मलूजा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पवन मानी, डिप्टी मेयर मास्टर हरमंदर सिंह, नगर निगम कमिश्नर विक्रमजीत सिंह शेरगिल, पूर्व मंत्री चिरंजी लाल गर्ग, पूर्व सीपीसी व अकाली दल के सरूपचंद सिगला, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल गर्ग ने समागम में हिस्सा लेकर पूजा अर्चना की। साथ ही लोगों के लिए सुख शांति की कामना की।
