बाइक स्लिप होने से एएसआइ घायल
एक बाइक सवार पंजाब पुलिस का एएसआई अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 05:07 PM (IST)
जासं, बठिडा : सोमवार रात रोज गार्डन के समीप ओवरब्रिज पर एक बाइक सवार पंजाब पुलिस का एएसआई अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया तथा गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस सहायता टीम मौके पर पहुंची तथा घायल पुलिस अधिकारी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान गुरतेज सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी सिक्खवाला (मलोट) के तौर पर हुई। जोकि बठिडा सेंट्रल जेल में तैनात था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें