अकाली दल कृषि सुधार कानून रद करवाने के लिए जारी रखेगा संघर्ष : मलूका
खेती कानून को रद्द करवाने के लिए शिरोमणी अकाली दल आने वाले दिनों में रणनीति तैयार करेगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 12:16 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए खेती कानून को रद्द करवाने के लिए शिरोमणी अकाली दल आने वाले दिनों में रणनीति तैयार करेगा। इसको लेकर पार्टी के किसान विग के प्रधान सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि खेती कानून को रद्द करवाने के लिए अकाली दल अब दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा है। जबकि राज्य में किए जा रहे संघर्षों को लेकर सरकारों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। मलूका ने कहा कि खेती कानून को रद्द करवाने के लिए पूरे देश में किसान हितैषी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ संपर्क किया जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के नेता सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। मगर उनके द्वारा खेती कानून के रद्द होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें