कांग्रेसी पार्षदों की बढ़ती संख्या से घबराए अकाली, लगाए धक्केशाही के आरोप
नगर निगम की सत्ता पर काबिज अकाली-भाजपा गठबंधन लगातार टूटता ही जा रहा है।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : नगर निगम की सत्ता पर काबिज अकाली-भाजपा गठबंधन लगातार टूटता ही जा रहा है। पिछले एक माह में एक के बाद एक अकाली पार्षद कांग्रेस में जा रहे हैं, जिनमें मेयर बलवंत राय नाथ के करीबी पार्षद भी शामिल हैं। वीरवार को एक और अकाली पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गया है। इन घटनाओं से शिअद के वरिष्ठ नेता भी घबरा गए हैं। इसी घबराहट के चलते शिअद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सरूप चंद ¨सगला व मेयर नाथ की अगुवाई में अकाली पार्षदों ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेसी नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के लिए धमकियां दी जा रही है। अगर वह कांग्रेस में शामिल नहीं हुए तो उन पर केस भी दर्ज किया जाएगा। सरूप ¨सगला ने कहा कि अकाली पार्षद रा¨जदर ¨सह सिद्धू पर भी पहले केस दर्ज किया गया और उसके बाद उसे कांग्रेस में शामिल किया गया। अन्य अकाली पार्षदों पर भी यही रणनीति अपनाई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने वित्तमंत्री मनप्रीत ¨सह बादल एवं उनके रिश्तेदार जयजीत ¨सह जोहल पर शहर का विकास न करवाने का आरोप भी लगाया।
प्रेस क्लब में पहुंचे पार्षद हर¨वदर कुमार शर्मा उर्फ गंजू व पार्षद गुरमीत कौर ने पहले तो बताया कि कांग्रेसी नेता उनके साथ कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं। लेकिन जब उनसे पूछा कि क्या धमकियां दी जा रही हैं तो वे खुलकर नहीं बोल सके।
वहीं पार्षद गुरमीत कौर ने बताया कि पार्षद रा¨जदर ¨सह सिद्धू व बलजीत ¨सह राजू सरां ने उनके घर पर पहुंचकर धमकियां दी कि अगर वह कांग्रेस में शामिल नहीं हुए तो उन पर केस दर्ज कर दिया जाएगा। इस प्रेसवार्ता में बेशक दस पार्षद मौजूद थे, लेकिन आरोप लगाने वाले केवल दो ही थे। वे भी धमकियां देने के आरोपों को पुख्ता ढंग से साबित नहीं कर सके।
दूसरी तरफ पार्षद बलजीत ¨सह राजू सरां ने बताया कि वह गुरमीत कौर को शादी का कार्ड देने के लिए गए थे, जिस दौरान उनके साथ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बात हुई थी। मगर धमकी नहीं दी गई। यह बेबुनियाद आरोप है। गौरतलब है कि 49 सदस्यीय निगम हाउस में अब कांग्रेसी पार्षदों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। जबकि गठबंधन के पार्षदों की संख्या 25 रह गई है। अन्य पार्षद आजाद हैं।
पार्षद प्रदीप गोला भी कांग्रेस में शामिल हुए
अकाली दल के मौजूदा पार्षद प्रदीप कुमार गोला कांग्रेस पार्टी में शमिल हो गए। वित्तमंत्री मनप्रीत ¨सह बादल के रिश्तेदार जयजीत ¨सह जोहल ने कांग्रेस के सीनियर लीडरशिप की उपस्थिति में उन्हें पार्टी में शामिल किया। गोला वार्ड नंबर 42 से पार्षद हैं। जयजीत ¨सह जोहल ने कहा कि शहर के विकास के लिए प्रदीप गोला का फैसला प्रशंसनीय है। इस मौके पर अशोक कुमार, रा¨जदर ¨जदू, जीवन, जिम्मी बराड, हरमंदर ¨सह, बलजीत राजू, संजय बिसवल, जसवीर जस्सा भी उपस्थित थे।