पराली के धुंए से हुआ हादसा, किसान पर केस
बीते दिनों नथाना एरिया में पराली के धुएं की वजह एक हादसा हो गया है
जासं, बठिडा : बीते दिनों नथाना एरिया में पराली के धुएं की वजह एक हादसा हो गया है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। थाना नथाना पुलिस ने घायल व्यक्ति के बेटे की शिकायत पर अपने खेतों में पराली को आग लगाने वाले किसान पर मामला दर्ज किया।
पुलिस को शिकायत देकर गुरविदर सिंह वासी भुच्चो कलां ने बताया कि दस नवंबर को वह और उसके पिता गुरदीप सिंह मोटरसाइकिल पर गांव लेहराखाना जा रहे थे। इस दौरान किसान नैब सिंह निवासी लेहराखाना ने अपने खेत में पराली को आग लगाई थी। पराली के धुएं से वह सड़क पर जा रही गाड़ी को देख नहीं सके और उनका मोटरसाइकिल गाड़ी से जा टकराया। हादसे में वह और उसके पिता गुरदीप सिंह घायल हो गए।
जांच अधिकारी हवलदार अमरीक सिंह ने बताया कि घायल गुरजीत सिंह की शिकायत पर आरोपित किसान पर मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह थाना दयालपुरा के एएसआइ गुरजंट सिंह ने आरोपित किसान छोटा सिंह निवासी भगता भाईका पर अपने खेत में पराली को आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया।