बठिंडा में युवती का हथियार दिखाते वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बठिंडा में एक लड़की का कथित तौर पर हथियार दिखाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवती ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर हथियार दिखाने का वीडियो वायरल।
HighLights
बठिंडा में लड़की का हथियार दिखाते वीडियो वायरल
पुलिस ने अज्ञात युवती पर मामला दर्ज किया
हथियारों की वैधता और वीडियो की जांच जारी
जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिले में इंटरनेट मीडिया पर एक लड़की द्वारा कथित तौर पर हथियार दिखाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना थर्मल में अज्ञात युवती पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी सिटी 2 सर्बजीत सिंह बराड़ के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इंटरनेट मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए है, जिसमें एक वीडियो में एक युवती हथियार चला रही है, तो दूसरे में वह हथियार दिखा रही है।
दो वीडियो इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वीडियो में दिखाई देने वाले हथियारों की वैधता और वीडियो बनाने व प्रसारित करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बठिंडा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इंटरनेट मीडिया पर हथियारों से संबंधित वीडियो अपलोड या प्रसारित न करे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
