बठिंडा में नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
बठिंडा के तलवंडी साबो में एक नवविवाहित दंपती, रमनदीप सिंह और मनजोत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1770027288971_m.webp)
तलवंडी साबो में नवविवाहित दंपती की संदिग्ध हालात में मौत। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नवविवाहित दंपती रमनदीप और मनजोत की संदिग्ध मौत
अस्पताल में भर्ती के बाद दोनों ने तोड़ा दम
पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिले के तलवंडी साबो कस्बे में नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रमनदीप सिंह और उनकी पत्नी मनजोत कौर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
रमनदीप और मनजोत की शादी लगभग 11 महीने पहले हुई थी। सोमवार देर रात दोनों को उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर मनजोत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रमनदीप की हालत गंभीर बनी रही।
कुछ समय बाद रमनदीप ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हरप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार, दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
