Move to Jagran APP

पराली को आग लगाने वाले तीन किसानों पर केस

जिला पुलिस ने पराली को आग लगाने वाले तीन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:18 PM (IST)
पराली को आग लगाने वाले तीन किसानों पर केस
पराली को आग लगाने वाले तीन किसानों पर केस

जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने पराली को आग लगाने वाले तीन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, किसी भी किसान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना सदर बठिडा के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि बीती 9 नवंबर को किसान बलविदर सिंह निवासी बीड़ बहमण ने अपने खेतों में पराली को आग लगाकर जहां जिला प्रशासन के आदेशों की उल्लंघना की, वहीं वातावरण को प्रदूषित करने की कोशिश की। इसी तरह थाना तलवंडी साबो पुलिस ने भी किसान कुलवंत सिंह, गुरसेवक सिंह निवासी गांव कैलेवादंर के खिलाफ भी अपने खेतों की पराली को आग लगाने का मामला दर्ज किया है। एएसआई कौर सिंह ने बताया कि आरोपित किसानों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.