पराली को आग लगाने वाले चार किसानों पर केस दर्ज
डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लंघना करने वाले चार किसानों पर मामला दर्ज किया है।
जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने पराली को आग लगाकर डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लंघना करने वाले चार किसानों पर मामला दर्ज किया है। हालांकि किसी भी मामले में किसान की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना कैंट के एएसआई बिदर सिंह ने बताया कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने शिकायत देकर बताया कि किसान मलकीत सिंह निवासी फूस मंडी ने अपने खेतों में पराली को आग लगाई। इसी तरह गुरदेव सिंह निवासी गांव भागू ने भी अपने खेतों में पराली को आग लगाकर वातावरण को प्रदूषित किया है। इसी तरह थाना सदर रामपुरा के एसआई भूपिदरजीत सिंह ने किसान बलकौर सिंह निवासी पीरकोट ने भी अपने खेतों में पराली को आग लगा दी। इसके अलावा थाना नथाना पुलिस ने भी किसान गुरप्रीत सिंह निवासी पूहला रोड नथाना के खिलाफ पराली को आग लगाकर जिला प्रशासन के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।