मारपीट कर नकदी छीनी, केस दर्ज
थाना रामा पुलिस ने मारपीट कर पैसे छीने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:35 PM (IST)
जासं, बठिडा : थाना रामा पुलिस ने मारपीट कर पैसे छीने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हवलदार रणधीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राज कुमार यादव निवासी गांव रामसरां रिफाइनरी ने शिकायत देकर बताया कि बीती 8 नवंबर को वह करियाने की दुकान पर खड़ा था। इस दौरान आरोपित महेश कुमार निवासी गांव खोखर कालोनी रामसरां ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से जबरदस्ती 3500 रुपये निकाल लिए। मारपीट करने की वजह उसे नहीं पता है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें