बठिंडा में नहर में डूबा छह साल का मासूम, परिवार में मातम
बठिंडा में छह वर्षीय मासूम सूरज की सरहिंद नहर में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम घर से लापता ...और पढ़ें
-1782665830555_m.webp)
बठिंडा में नहर में डूबा छह साल का मासूम। फोटो जागरण
HighLights
छह वर्षीय सूरज की सरहिंद नहर में डूबने से मौत।
शुक्रवार शाम घर से लापता हुआ था मासूम बच्चा।
पुलिस और एनडीआरएफ ने शव नहर से बरामद किया।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। उड़िया कालोनी के छह वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई। थाना थर्मल की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। देर शाम बच्चा उड़िया से छह किलोमीटर आगे बीड़ तालाब बस्ती के पास नहर से शव मिला।
शव की पहचान छह वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सूरज शुक्रवार शाम घर से निकला था। उसकी मां ने बताया कि जब वह काम से घर पहुंची, तो सूरज घर पर नहीं था। आसपास तलाश करने के दौरान मोहल्ले के कुछ बच्चों ने बताया कि उन्होंने सूरज को सरहिंद नहर के पास देखा था।
कुछ बच्चों का कहना था कि वह नहर में नहा रहा था, जबकि अन्य ने उसे नहर किनारे घूमते हुए देखने की बात कही। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। स्वजनों ने तुरंत थाना थर्मल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
बच्चे के नहर में गिरने या डूबने की आशंका के मद्देनजर एनडीआरएफ को बुलाया गया। इसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने नहर में सर्च आपरेशन शुरू किया। गोताखोरों ने काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया था।
थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ की मदद ली। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरी उड़िया कालोनी में चिंता और मायूसी का माहौल है।
