2600 पैकेट राशन के बांटे गए
जरूरतमंद लोगों को बांटने के लिए भेजे गए राशन के 2600 पैकेट नगर कौंसिल रामा द्वारा बांटे गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 04:05 PM (IST)
जासं, बठिडा : पंजाब सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों को बांटने के लिए भेजे गए राशन के 2600 पैकेट नगर कौंसिल रामा द्वारा बांटे गए हैं। इस संबंध में ज्वाइंट डिप्टी डायरेक्टर निकाय विभाग शक्ति कुमार कौशल ने बताया कि नगर कौंसिल रामा द्वारा मास्क व ग्लब्ज भी बांटे गए हैं। यहां तक कि लोगों को मुनादी के साथ पंफ्लेट्स बांटकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार स्वच्छता अभियान के तहत नगर कौसिल रामा में शहर में से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है तो शहर को साफ रखने के लिए पौधे भी लगाए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें