पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने की आत्महत्या
संवाद सूत्र धनौला बरनाला पति के अवैध संबंधों से परेशान हुई धनौला की एक महिला ने फंदा लगा लिया।
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : पति के अवैध संबंधों से परेशान हुई धनौला की एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयान पर पति व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना धनौला के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक नरिदर कौर के भाई गुरप्रीत सिंह ने बयान दर्ज करवाया कि उसकी बहन उनको अकसर ही बताती थी कि उसके पति तेजिदरपाल सिंह बिट्टू के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जिसको अगर वह रोकती है तो तेजिदरपाल उसकी मारपीट करनी शुरु कर देता था। घर में प्रतिदिन विवाद रहता था, जिसके चलते ही उसकी बहन नरिदर कौर ने परेशान होकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के भाई के बयान पर तेजिदरपाल सिंह व रणजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कारवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों के हवाले कर दिया है।