धार्मिक स्थल के पास गंदगी से धार्मिक भावनाएं हो रहीं आहत
धार्मिक स्थलों के नजदीक कूड़ा डंप बनाने पर वार्ड निवासियों ने जताया रोष, नारेबाजीधार्मिक स्थलों के नजदीक कूड़ा डंप बनाने पर वार्ड निवासियों ने जताया रोष, नारेबाजीधार्मिक स्थलों के नजदीक कूड़ा डंप बनाने पर वार्ड निवासियों ने जताया रोष, नारेबाजीधार्मिक स्थलों के नजदीक कूड़ा डंप बनाने पर वार्ड निवासियों ने जताया रोष, नारेबाजी
संवाद सूत्र, हंडिआया, बरनाला : कस्बा हंडिआया में वार्ड सात में धार्मिक स्थलों की चारदीवारी के नजदीक सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े का डंप बनाने के विरोध में रोष के चलते नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी रोष व्यक्त किया।
इस मौके पर वार्ड के पार्षद जरनैल कौर, जस¨वदर कौर, हर¨वदर कौर, सर्वजीत कौर, सुरजीत ¨सह, हरदीप ¨सह, कर्मजीत ¨सह, बता ¨सह, गुरजीत ¨सह, काका ¨सह, बीरबल ¨सह, हरदीप ¨सह, लख¨वदर ¨सह ने बताया कि वार्ड नंबर 7 में शिव मंदिर की चारदीवारी व बुर्ज वाला डेरा के नजदीक नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा धक्केशाही से कूड़ा डंप बना दिया है, जहां पर प्रतिदिन कूड़ा फेंका जा रहा है। जिस पर बेसहारा पशु मुंह मार कर के जहां कूड़ा इधर उधर फैला रहे हैं, वही बीमारियों के फैलने का भी भय बना हुआ है। उनके द्वारा ईओ को मांग पत्र देने गए थे, तो वहां पर उनकी गैर हाजरी में नगर पंचायत के प्रधान की तरफ से उक्त ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा फेंकना बंद नहीं किया व वह से कूड़ा नहीं उठाया तो उक्त मामले पर जल्द से जल्द संघर्ष किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार नगर पंचायत हंडिआया होगा।
नगर पंचायत के प्रधान अश्विनी कुमार ने कहा कि जिन स्थल पर कूड़ा फेंका जा रहा है वह आज का नहीं बल्कि कई समय से फेंका जा रहा है। परंतु उनके द्वारा जल्द ही इसका समाधान कर कूड़ा फेंकना बंद करवाया जाएगा।