शस्त्र पूजन कर मनाई विजयदशमी
संवाद सहयोगी बरनाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने जिले में पूजा की।
संवाद सहयोगी, बरनाला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने जिले के विभिन्न 5 जगहों पर शस्त्र पूजन कर विजयदशमी मनाई। कोविड-19 की वजह से हर साल आयोजित किया जाने वाला पंथ संचलन इस पर नहीं किया गया। शाखा अनुसार ही स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन करते हुए प्रार्थना की। शहर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यवक्ता के तौर पर प्रांत संबोधन प्रमुख राम कुमार व्यास, सुखदर्शन जिदल, धनौला जिला समाजिक समरसता प्रमुख एडवोकेट दीपक जिंदल, तपा में विपिन कुमार व कस्बा भदौड़ में जिला समाजिक समरसता प्रमुख एडवोकेट दीपक जिदल, जिला बोधिक प्रमुख जोनिदर जोशी व विजय कुमार तपा ने शस्त्रपूजन के कार्यक्रमों में शिरकत की। संघ अधिकारियों ने विजयदशवी की बधाई देते हुए कहा कि हिदू धर्म की रक्षा के साथ ही अखंड भारत के अस्तित्व और देश धार्मिक, सामाजिक भाईचारे को बनाए रखने के लिए ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। शस्त्र पूजन सनातन धर्म की पौराणिक परंपरा है। शस्त्र पूजन कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि सनातन धर्म की पौराणिक मान्यता है, जिसका निर्वहन करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक दायित्व है। देश की अखंडता के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को बनाए रखना हर नागरिक का सामाजिक दायित्व है।