वकीलों के चैंबर के निर्माण का जज वरिदर अग्रवाल ने रखा नींवपत्थर
बरनाला जिला कोर्ट कंप्लेक्स बरनाला में वकीलों के 152 चैंबर सहित डीबीए के लिए बनाए जाएंगे चैंबर।
संवाद सूत्र, बरनाला : जिला कोर्ट कंप्लेक्स बरनाला में वकीलों के 152 चैंबर सहित डीबीए के प्रधान के लिए अलग से कमरे के निर्माण कार्य का नींवपत्थर सेशन जज वरिदर अग्रवाल ने शुक्रवार को रखा। डीबीए के प्रधान गुरविदर गिदी ने कहा कि करीब आठ करोड़ की लागत से चैंबर निर्माण का काम तेजी से किया जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि चैंबर बिना किसी सरकारी सहायता डीबीए के सदस्यों द्वारा एक व्यक्ति द्वारा दो लाख रुपया सहयोग के साथ बनवाएं जा रहे है। वकीलों के लिए 152 चैंबर में दो वकीलों को एक चैंबर दिया जाएगा। डीबीए के प्रधान के लिए अलग से चैंबर बनाया जाएगा, जिसमें वकीलों की समस्याओं से लेकर कानूनी राय के लिए आने वाले लोगों को सेवाएं दी जाएगी। उन्होने कहा कि करीब वर्ष 2021 के अंत तक चैंबर का काम पूरा हो जाएगा व वकीलों को सिर पर छत की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन जिला बरनाला के वकीलों ने सेशन जज वरिदर अग्रवाल, एडिशनल सेशन जज अरुण गुप्ता, एडिशनल जज बरजिदरपाल सिंह, फैमिली कोर्ट के ललित कुमार सिगला, एसीजीएम अमरिदरपाल सिंह, सीजेएम ललित कुमार, सिविल जज पीवी गुरवीर सिंह, मैडम पलविदर कौर को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के वाइस प्रधान परमजीत सिंह मसौण, वकील राहुल गुप्ता, वकील शिवदर्शन कुमार शर्मा, वकील नीतिन बांसल, वकील लोकेश्वर सेवक, वकील कुलविजय सिंह, वकील जंटा सिंह भुल्लर, वकील बलविदर, वकील अमरजीत सिंह, वकील प्रवीन कुमार, वकील धर्मेंद्र सिंह, वकील बलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।