कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल
बरनाला-बठिडा मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 7 बजे बजे कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 11:37 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 11:37 PM (IST)
संवाद सूत्र तपा, बरनाला : बरनाला-बठिडा मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 7 बजे बजे कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कार में सवार सवार मां-बेटी सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। हर्षप्रीत कौर पत्नी सन्दीप सिंह निवासी लुधियाना अपनी नन्नद मनदीप कौर पत्नी अमृतपाल सिंह निवासी लुधियाना व एक साल की बच्ची हरगुण पुत्री अमृतपाल सिंह के साथ बठिडा से लुधियाना जा रहे थे। जैसे ही वह तपा बाइपास से गुजरे तो अज्ञात की फेट लगने के कारण बच्ची हरगुण के सिर में चोट लगी, कार में सवार ननद-भरजाई के भी चोंट लगीं। घटना के बाद मिन्नी सहारा क्लब के वालंटियरों ने घायलों को सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें