शहर को सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में सभी दें योगदान : जीवन गोयल
बरनाला संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। बरनाला ब्रांच के मीडिया सहायक प्रदीप अरोड़ा ने बताया के यह अभियान निरंकारी भवन के संयोजक जीवन गोयल के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चलाया गया। संयोजक जीवन गोयल ने बताया कि शहीद भगत सिंह पार्क में यह सफाई अभियान 13वीं बार चलाया जा रहा है। गौर हो कि पार्क का एक हिस्सा जिसकी साफ सफाई जिम्मेवारी संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने ली हुई है। उन्होंने बताया कि अगर शहर को सुन्दर बनाना है तो हमे पहले खुद में बदलाव लाना होगा।
संवाद सूत्र, बरनाला : संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। बरनाला ब्रांच के मीडिया सहायक प्रदीप अरोड़ा ने बताया के यह अभियान निरंकारी भवन के संयोजक जीवन गोयल के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चलाया गया। संयोजक जीवन गोयल ने बताया कि शहीद भगत सिंह पार्क में यह सफाई अभियान 13वीं बार चलाया जा रहा है। गौर हो कि पार्क का एक हिस्सा जिसकी साफ सफाई जिम्मेवारी संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने ली हुई है। उन्होंने बताया कि अगर शहर को सुंदर बनाना है तो हमे पहले खुद में बदलाव लाना होगा। हम सब अपने अपने फर्ज को पहचानते हुए शहर में सफाई रखे व घर का कूड़ा बाहर गलियों में ना फैलाएं। इस अवसर पर सदगुरु माता सुदीक्षा जी का संदेश है कि सब से पहले अगर
हम अपने मन में सफाई रखेंगे- वैर की, नफरत की, जात-पात की भावना मन में नहीं आएगी, जब मन साफ होगा तो सब में एक परमात्मा का रूप नजर आएगा व सब आपने ही लगेंगे व फिर पड़ोसी का घर भी अपना ही लगेगा। पार्क में सुबह सैर करने आने वाले शहर निवासियों ने संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों द्वारा चलाए सफाई अभियान की प्रशंसा की।