बाइक व कार की टक्कर में दंपत्ति सहित तीन गंभीर घायल
संवाद सूत्र, धनौला, बरनाला : गांव असपाल कला में बाइक व कार की हुई टक्कर में दंपति सहित तीन
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 06:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, धनौला, बरनाला : गांव असपाल कला में बाइक व कार की हुई टक्कर में दंपति सहित तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गए, जिनको सिविल अस्पताल धनौला में भर्ती करवाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बारा ¨सह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव नारायणगढ़ से जोगा जा रहा था, तो असपाल कला की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार दंपती व कार में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को सुखपाल ¨सह पुत्र करतार ¨सह चला रहा था। जिसको दंपत्ति के साथ सिविल अस्पताल धनौला में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत को नाजुक देखते हुए बरनाला रेफर किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें