पशुओं का रजिस्ट्रेशन तुरंत करवाएं किसान
जागरण संवाददाता, बरनाला : पंजाब सरकार पशु पालन के साथ जुड़े प्रगतिशील किसानों के लिए 12 नवंबर से ब्लाक स्तर के पशुओं के दूध निकालने के मुकाबलों की शुरुआत करने जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरनाला : पंजाब सरकार पशु पालन के साथ जुड़े प्रगतिशील किसानों के लिए 12 नवंबर से ब्लाक स्तर के पशुओं के दूध निकालने के मुकाबलों की शुरुआत करने जा रही है। यह जानकारी डीसी बरनाला धर्म पाल गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार राष्ट्रीय पशुधन मुकाबला-2019 के लिए ब्लाक स्तर के धार निकलवाने की मजदूरी मुकाबले 12 नवंबर से शुरू होंगे, जबकि वार्षिक राष्ट्रीय पशु धन्न मुकाबला अगले वर्ष के जनवरी माह में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि •िाला बरनाला में यह ब्लाक स्तरीय धार निकालने की मजदूरी मुकाबले पशु अस्पताल हंडिआया, शैहणा व महल कलां में करवाए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें